Advertisement Carousel

एड.जांगडे के अधुरे कारवां को एकजुट हो आगे बढ़ाने आगे आए – अमरजीत, सुरता संगोष्ठी में उमड़ा जनशैलाब

रायपुर / वृंदावन हाल रायपुर में आज संयुक्त मोर्चा छ.ग. के मुख्य संयोजक शुरेखा रामकृष्ण जांगडे के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा के संस्थापक दिवंगत एड रामकृष्ण जांगडे के स्मरण मे शुरता संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ प्रदेश के sc,st,obc,min समाज के बुद्धीजीवी व नेता बडी संख्या मे भाग लिए व सृद्धा सुमन अर्पित कर एड रामकृष्ण जांगडे जी को श्रधांजलि अर्पित किया।

सभा मे सर्वप्रथम एड.जागडे जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर व कैंडल प्रकाशित कर संविधान कि उद्देशिका का पाठन किया गया। जिसके बाद छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार यशवंत सतनामी द्वारा गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस सभा मे विष्णु बधेल, टी.आर. खुंटेजी, शोभाराम बधेल, टी आर निराला, देवकुमार कनेरी, मैनेजर मधुकर, परदेशी लाल वर्मा, धनेश्वरी, महेश्वर कावरे, राजु कुमार खुंटे, मनीलाल राजवाडे, एड फैजल रिजवी, रतन गोडाने, एवं नंदकुमार बधेल भी शामिल हुए।

उपस्थीत सभी बुद्धीजीवीयों ने एड.जांगडे के अधुरे कारवां को एकजुट हो आगे बढाने की बात कही।

उक्ताशय की जानकारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव अमरजीत पटेल ने अपने वार्ता मे दिए।

error: Content is protected !!