Advertisement Carousel

बड़ी खबर – कॉलेज की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जारी किया गया आदेश

रायपुर / राज्य सरकार ने कॉलेज की होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन लिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। कोविड-19 के दौरान पढ़ाई ऑनलाइन होने की वजह से यह फैसला लिया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

CM बघेल ने ट्वीट करके दी जानकारी। छत्तीसगढ़ की पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के एग्जाम जल्द ही ऑनलाइन लिए जाएंगे ।हालांकि इससे पहले यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑफलाइन एग्जाम लिए जाने का आदेश जारी किया जा चुका था।हाल ही में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी कैम्पस पहुंचकर इसका विरोध किया था।

CM बघेल ने ट्वीट करके दी जानकारी।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया था कि यूनिवर्सिटी के एग्जाम ऑनलाइन होंगे। बेमेतरा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रों ने उनसे ऑनलाइन एग्जाम की मांग की थी इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 अप्रैल से ली जानी है। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है । ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कि ये परीक्षाएं ऑनलाइन तरीके से हो सकती हैं। ऐसा हुआ तो कॉलेज जाकर स्टूडेंट्स को परीक्षा देने की जरूरत नही होगी। पिछले साल कोविड-19 संक्रमण की वजह से परीक्षाएं ऑनलाइन भी हुई थी । इस बार हो रही परीक्षा में 1 लाख 82 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

error: Content is protected !!