Advertisement Carousel

डॉक्टरों ने अजित जोगी को 3 दिन बेड रेस्ट करने की दी सलाह

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के अध्यक्ष ओर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी को पीठ दर्द की तकलीफ के उपचार के संबंध में चिकित्सको ने दी 3 दीन के आराम की सलाह।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निजी चिकित्सक डॉ.रमन जोगी के हवाले से मिली जानकारी पर एक बयान जारी कर बताया कि अजित जोगी को पीठ में दर्द होने की वजह से तकलीफ थी जिसका सफल इलाज राजधानी के एक निजी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा विभिन्न तकनीकी के जरिये किया गया है, इलाज उपरांत श्री जोगी स्वस्थ है और चिकित्सको ने उन्हें 3 दीन के आराम की सलाह दी है।
नितिन भंसाली ने बताया कि छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के आशीर्वाद से अजित जोगी स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात अतिशीघ्र अपनी राजनीतिक गतिविधियों एवं पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमो में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!