रायपुर / आज रायपुर के मेकाहारा के सामने बने स्काय वाक पर अजीबो गरीब घटना देखने को मिली जहाँ मध्यप्रदेश सतना के सुजीत साकेत किसी तरह स्काय वाक पर चढ़ कर हंगामे कर रहा था और पुलिस टीम उन्हें बचाने में लगी थी पर वह सुनने को तैयार ही नही था तरह तरह के प्रलोभन में बाद उनकी मंसा जानने की कोशिश भी की गई पर नशे में धुत वह व्यक्ति सुनने को तैयार ही नही था पता चलने पर क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा स्वयं अपने स्कूटी से घटना स्थल पर पहुचे और उस व्यक्ति को बार बार नीचे आने का आग्रह किया पर वह सुनने को तैयार नही था श्री जुनेजा ने फायर ब्रिगेड को फोन कर रेस्क्यू टीम को सूचित किया तत्काल रेस्क्यू टीम पहुच कर युवक को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे तभी वह युवक स्काई वाक के एक छोर से दूसरे छोर भागे जा रहा था, काफी देर तक श्री जुनेजा एवं पुलिस की टीम को व्यक्ति छकाता रहा।
उसके बाद वह व्यक्ति नशे में धुत स्काई वाक पर उल्टे पैर पर लटक गया और उतरने को तैयार नही था। अंत मे नीचे कंबल डालकर उस व्यक्ति को बचाया जा सका। फिलहाल सुजीत को काफी चोट लगी हैं और वह मेकाहारा में भर्ती हैं।
