15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म

पिछले एक साल से नाबालिक को डरा धमका कर करता रहा आरोपी दुष्कर्म

गर्भवती होने के बाद मामला पहुचा थाना, नाबालिक भतीजी ने थाने में की थी शिकायत

अंतागढ़ /कांकेर/ एकबार फिर समाज और परिवार को शर्मसार करने वाला मामाला सामने आया है। ताजा मामला जिले के अन्तागढ़ थाना क्षेत्र की घटना है।

जहा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने अन्तागढ़ थाने में सोमवार रात को इसकी शिकायत दर्ज करायी। इसमें पीड़िता के सगे चाचा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते मामला दर्ज थाना पहुच करायी गयी थी। जहा मामला को लेकर पुलिस ने छात्रा के चाचा आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में लाकर पूछताछ की गई व शारीरिक परीक्षण कराया गया जहा आरोपी ने जुर्म कबूल किया व आरोपी के ऊपर कार्यवाही करते धारा 376, 376 (2) (द), 376 (3), 506, आईपीसी 4,6, पास्को एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेजा गया

नाबालिक छात्रा के गर्भवती होने पर मामला पहुचा थाने

पीड़िता के गर्भवती होने से बात सामने आई जब पीड़िता की तबियत बिगड़ी, पीड़िता दसवीं क्लास में पड़ रही थी व जनवरी से लगभग दो माह स्कूल भी नही जा रही थी, जिससे उसकी माँ को शक हुआ और स्कूल नही जाने पर पीड़िता से पूछताछ किया गया साथ ही तबियत बिगड़ने पर पास की मितानिन को इसकी जानकारी दी गई जिससे स्पष्ट हुआ कि नाबालिक गर्भवती है।


परिवार वालों के पूछने पर पीड़िता ने बताई की उसकी चाची गांव गई थी जिससे उसके चाचा ने एक दिन जबरदस्ती दुष्कर्म किया और लगातर कई दिनों तक जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा और पीड़िता को आरोपी द्वारा लगातार धमकी भी दिया जा रहा था कि अगर किसी को बताई तो जान से मार दूंगा जिसके बाद पीड़ित घबराकर घर मे ही रहने लगी जिसके बाद पीड़िता की तबीयत खराब होने की जानकारी पीड़िता की माँ और उसके परिवार वालो को होने से देर रात पहुंच कर थाने में इसकी शिकायत की गई।

error: Content is protected !!