Advertisement Carousel

अनुपस्थित 71 डाक्टरों की नौकरी से छुट्टी…

रायपुर / राज्य के 71 चिकित्सकों को राज्य सरकार ने नौकरी से निकाल दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार ये डाक्टर बिना बताए पिछले तीन वर्षों से नौकरी पर नहीं आ रहे थे।

उल्लेखनीय है कि कुछ ने ड्यूटी पर नहीं आने के बीच छुट्टी के लिए आवेदन दे रखा था, लेकिन इनकी छुट्टी ही नहीं बची थी। चिकित्सकों के गैरहाजिर रहने की लगातार शिकायत मिलने और लंबे समय से चिकित्सा व्यवस्था बाधित होते देखकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। रायपुर सहित बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद सहित मैदानी जिलों के चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। रायपुर से छह, बलौदाबाजार से छह, कवर्धा से पांच, महासमुंद से चार डाक्टरों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

error: Content is protected !!