Advertisement Carousel

अस्पताल में नही थे डॉक्टर – तो स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर के घर पहुंचे उपचार कराने, वीडियो वायरल VIDEO

कभी कंधा, कभी सायकल, कभी बाईक और अब स्ट्रेचर
अस्पताल से बाहर डॉक्टर के घर पहुंचना पड़ रहा मरीज को

कोरिया / जिले में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के हाथो 50 लाख के नये सर्वसुविधा युक्त जिला अस्पताल की सौगात मिली है। वहीं कुछ दिन बाद 6 मई को बैकुण्ठपुर जिला अस्पताल का एक विडियो वायरल हुआ जो एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल करके रख दी हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुखिया और स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस प्रकार का दृश्य दिखना आम बात हो गई हैं।

वायरल विडियो का सच यह है कि एक मरीज जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में 6 मई को सुबह ईलाज के लिये आया पर डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीज व उसके परिजन सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करते रहे आखिरकार मरीज की हालत देखते हुये अस्पताल के स्टाप के कहने पर अस्पताल से डॉक्टर के घर दूरी करीब 300 मीटर का सफर कर मरीज को स्ट्रैचर में लिटाकर डॉक्टर के घर तक जाना पड़ा पर वहां पर भी उसका उपचार नहीं हुआ, डॉक्टर ने उसे यह कहते हुये वापस भेजा की आप अस्पताल जाईये जिस डॉक्टर की ड्यूटी है वह आकर देखेगा।

अस्पताल से मरीज को डॉक्टर के घर ले जाने के दौरान उसका विडिया बनाया गया और उस विडियों को सोशल मिडिया पर वायरल कर मौजुदा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के लिये यह विडियो शर्मनाक बताया जा रहा है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री यानी के काका सरगुजा संभाग के दौरे पर है स्वास्थ्य मंत्री याने की टीएस सिंहदेव सरगुजा से आते है। इसके बावजुद जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था की विडियों वायरल हुयी है उससे तरह-तरह की बाते होने लगी है अब सवाल यह उठ़ता है कि जहां मुख्यमंत्री शिकायतों पर विकेट गिरा रहे है क्या इस विडियो को देखने के बाद भी किसी का विकेट गिरायेंगे?

error: Content is protected !!