Advertisement Carousel

सात लाख इनामी नक्सली दंपती किया सरेंडर

दंतेवाड़ा / किरंदुल में नक्सली उन्मूलन अभियान के चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली मिलिट्री प्लाटून के सात लाख के इनामी नक्सली दंपती ने समर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली समर्पण कर रहे हैं।

समर्पण करने वाले नक्सली दंपती प्रतिबंधित नक्सल संगठन से जुड़े थे। समर्पण करने वाले नक्सली दंपती मलांगर एरिया कमेटी अंतर्गत कार्यरत प्लाटून नंबर 24 का पीपीसीएम/ “बी” सेक्शन कमांडर हुर्रा कुंजाम एवं प्लाटून नंबर 24 की पार्टी सदस्य बुधरी माड़वी पत्नी हुर्रा कुंजाम है।

दोनों दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड कटेकल्याण के है। मंगलवार को नक्सली दंपती ने विनय कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के समक्ष समर्पण किया। नक्सली दंपती ने मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लिया। समर्पण करने वाले नक्सली दंंपती ने पुलिस के बताया कि नक्सली संगठन के बड़े नेता भेदभाव करते हैं और लगातार हिंसा के लिए आगे भेजते हैं।

error: Content is protected !!