Saturday, March 22, 2025
Uncategorized युवा नेता लोकेश भारतीय युवा कांग्रेस के बनाए गए...

युवा नेता लोकेश भारतीय युवा कांग्रेस के बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

-

रायपुर / विगत दिनों संपन्न हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के चिंतन शिविर के बाद अब भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में राजधानी रायपुर के लोकप्रिय नेता लोकेश वशिष्ठ का चयन राष्ट्रीय सचिव के पद पर किया गया है। कार्यकारिणी गठन हेतु देशभर के युवाओं का साक्षात्कार राजधानी दिल्ली में लिया गया था।

आपको बता दे कि गैर राजनैतिक पृष्ठभूमि से आने वाले कृषक परिवार में जन्मे लोकेश ने कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़कर उस समय के प्रदेश अध्यक्ष विकास उपाध्याय के सानिध्य में संगठन में कार्य करते रहे।छत्तीसगढ़ में पहली बार हुए युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में सन 2010 में वार्ड अध्यक्ष बने। दोबारा चुनाव में पुनः बूथ अध्यक्ष बने।


वर्ष 2016 में युवा कांग्रेस के चुनाव में उमेश नंदकुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए जिनकी कार्यकारिणी में लोकेश रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर निर्वाचित हुए।अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता से जनहित में किए गए धरना प्रदर्शन आंदोलन एवं सक्रियता के चलते वर्ष 2021 में असम के डिगबोई विधानसभा में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के रूप में एक महीने की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।असम में इनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने इन्हे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के समन्वयक के रूप में उत्तरांचल की राजधानी देहरादून जिले की जिम्मेदारी सौंपी।जिसका आपने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

युवा कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष से अपनी राजनैतिक संगठनात्मक यात्रा आरंभ कर आज राष्ट्रीय सचिव के पद पर पहुंचने का पूरा श्रेय लोकेश वशिष्ठ पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री उमेश पटेल एवं पार्टी को दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही एक सामान्य कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है।

Latest news

14 महिला माओवादी समेत 26 ढेर, डीआरजी जवान शहीद, हुई शिनाख्त

बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ बीजापुर, 21 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 30 ढेर, विकास की नई राह खुली – विजय शर्मा

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: 30 नक्सली ढेर, गारपा में 25 साल बाद फिर लगा बाजार

एचडीएफसी बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर ने की लाखों की हेराफेरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, 20 मार्च – रायपुर पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले...

छत्तीसगढ़ में बाघों की घटती संख्या पर सांसद बृजमोहन चिंतित, टाइगर रिजर्व विस्तार की मांग

बाघ सहित वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाए...
- Advertisement -

शाहरुख खान और बड़ी कंपनियों के खिलाफ रायपुर सिविल कोर्ट में मामला दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ – अभिनेता शाहरुख खान और कई नामी कंपनियों के खिलाफ रायपुर...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!