Advertisement Carousel

नकली नोट खपाने वाला अंतरराजीय गिरोह पकड़ाया, तीन गिरफ्तार

महासमुंद / सांकरा पुलिस ने ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ में नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपिताें को पकड़ा है। इनसे दो लाख बीस हजार सात सौ रुपये के नकली नोट बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों में दो छत्तीसगढ़ और एक ओडिशा का है।

एसपी ने बताया कि आरोपित बरगढ़ से नकली नोट लाकर इसे महासमुंद के सरायपाली, बसना, सांकरा बाजार, बलौदाबाजार क्षेत्र के बाजार में खपाने वाले थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी विवेक शुक्ला ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 जून को सीधे तौर पर एसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि बसना की ओर से मोटर साइकिल में कुछ लोग ओडिशा से नकली नोट लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के फिराक में है। जिन पर एसपी ने उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना सांकरा की टीम को संदिग्ध व्यक्तियों पतासाजी का निर्देश दिया। इसी दौरान टीम परसवानी चौक में वाहन चेकिंग पाइंट लगाकर वाहन जांच करने लगी।

वाहन जांच के दौरान दो मोटर साइकिल सांकरा की ओर बढ़ते मिले। उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर नाम, पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पुनीराम पटेल दूसरे वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम आलेख बरिहा व पीछे बैठा व्यक्ति ने नाम प्रफुल्ल बारीक बताया।

पुलिस पूछताछ में ये लोग गोलमोल जवाब देने लगे। इनकी जांच करने पर बड़ी मात्रा में नकदी रकम मिले। यह रकम प्रथमदृष्टया ही नकली प्रतीत हुआ। टीम ने जब नकली नोटों के बारे में जब उनसे पूछताछ की तो पुलिस की टीम को गोलमोल जवाब देकर घुमाते रहे। टीम ने जब तीनों से पृथक-पृथक गहन पूछताछ कर महासमुंद जिले में आने का कारण एवं नकली नोट रखने के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गए।

पुलिस की टीम ने पुनीराम पटेल से पांच पांच सौ के 199 नकली नोट कुल 99,500 रुपये तथा प्रफुल्ल बारिक के पास से दो दो सौ के 431 नकली नोट कुल 86,200 रुपये तथा आलेख बरिहा के पास से दो दो सौ के 175 कुल 35,000 रुपये के नकली नोट कुल 2,20,700 रुपये, जिनम पांच पांच सौ के कुल 199 तथा दो दो सौ रुपये के 606 नकली नोट जब्त किया गया। इनके विरुद्ध थाना सांकरा में भादवि 489 सी के तहत कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!