भ्रष्टाचार के मामले अमित जोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा।
छत्तीसगढ़ महतारी की संपति को लूटने मची है होड़ – अमित जोगी
बदलाव जरूर होगा, भ्रष्टाचार का अंत होगा – अमित जोगी
रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश में ईडी और आईटी के छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के द्वारा एक दूसरे बेनकाब करने में लगी हुई है, छत्तीसगढ़ महतारी की संपत्ति की कुल लूटने में होड़ मची हुई है एक के कार्यकाल में लूटने से ज्यादा दूसरे के कार्यकाल में लूटने का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है इससे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। दोनों राष्ट्रीय दलों का चाल, चरित्र और चेहरा छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ चुका है।
अमित जोगी ने कहा बस कुछ महीनें और ..फिर छत्तीसगढ़ के जननायक, माननीय अजीत जोगी जी के विजन जिसमे हर छत्तीसगढ़वासी को संपन्न और समृद्ध करने की व्यवस्था है, उस ‘जोगी मॉडल’ को हम लागू करेंगे। बदलाव जरूर होगा…भ्रष्टाचार का अंत होगा।
