Advertisement Carousel

बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए घातक – मनुपाल बंसल

  • भारत सरकार से अविलम्ब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर राष्ट्रहित में लागू करने की मांग की
  • राष्ट्र की समस्याओं पर डाला प्रकाश, भारत सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से कराया अवगत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के खैला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंड़ेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनुपाल बंसल ने राष्ट्र की बड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आने वाली पीढ़ियों के अच्छे भविष्य के लिए ऐसी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी।

मनुपाल बंसल ने देश में तेजी से कम होते जा रहे वनों पर गहरी चिंता व्यक्त की और वनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी देशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण हेतू स्वयं जागरूक होने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या किस प्रकार देश के लिए घातक होती जा रही है, इस पर लोगों को विस्तार से समझाया और भारत सरकार से तुरंत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा लोगों के हितों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरियों व रोजगारों का सृजन, बिजली, पानी, सड़क, देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया।

इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से आयी राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी सैंकड़ों हस्तियां मौजूद थी।

error: Content is protected !!