महासमुंद / महासमुंद पुलिस ने सुमित सिनफेब व शुभम मार्ट सरायपाली मे कल हुवे 20 लाख 6 हजार 550 रुपये की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है । आरोपी कोई और नही बल्कि दुकान का सुरक्षाकर्मी संजय यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सरायपाली का ही निकला। जो घर बनाने व गाडी खरीदने के लालच मे चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी के 20 लाख 6 हजार 550 रुपये एवं एक नग पेचकस बरामद कर चोरी के धाराओ के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
आपको बता दे कि 15 फरवरी को प्रार्थी बिहारी लाल अग्रवाल ने थाना सरायपाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14 फरवरी की रात्रि में 10 बजे तल घर में स्थित संचालित शुभम के मार्ट प्राई.लिमी. (किराना दुकान) एवं उपर कपडा दुकान (सुमीत सिनफेब इं.प्राई.लि.) में से किराना दुकान की नगदी 6,79,200 रूपये एवं कपडा दुकान की नगदी 13,27,350 रूपये कुल 20,06,550 रूपया नगदी रकम को उपर कपडा दुकान में बने कैश काॅउन्टर ड्राज में लाककर अपने घर चला गया था । 15 फरवरी को सुबह 7 बजे नवीन राणा (सुरक्षागार्ड) द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तब मै एवं मेरे लडके ने दुकान जाकर देखा तो नीचे बैसमैन्ट स्थित शटर खुला हुआ था एवं शटर के पास एक कंबल पडा था। तब मुझे दुकान में चोरी होने का संदेह होने पर उपर जाकर कैश काॅउन्टर चेक किया तो कैश काॅउन्टर का ड्राज का लाॅक टुटा हुआ था और सारा कैश गायब था । उसके बाद पुलिस ने चार टीम बनाकर छानबीन शुरु की । पुलिस को घटना के परिस्थितीजन्य साक्ष्य व घटना स्थल का सूक्ष्मता से अघ्ययन करने पर पता चला कि चोरी करने वाला व्यक्ति यही आस पास का है। जिसे दूकान में रखे नगद से ले कर के दुकान के अंदर व बाहर जाने का एक गुप्त रास्ता भी पता हैं ।पुलिस टीम ने दुकान के कर्मचारियो पर संदेहकर पूछताछ की । पूछताछ दौरान दुकान में काम करने वाला सी.एम.एस. कंपनी का सुरक्षागार्ड संजय कुमार यादव से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि रात्रि 09ः00 बजे अपनी ड्यूटी नवीनराणा से बदल कर घर चला गया था,पर बार-बार पूछताछ करने पर उसके बयानों मे विभिन्नता मिली । उसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और बताया कि उसे घर बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी और वह जान रहा था कि 03-04 दिनों से बैंक बंद होने के कारण दुकान का बिक्री का रकम दुकान में ही पडा हुआ है। यह सोच कर उसके मन में लालच आ गया और वह यह भी जानता था कि रात्रि 09ः00 से सुबह 09ः00 तक तैनात सुरक्षा गार्ड नवीनराणा वह मेन गेट के पास ही रहता है वह अन्दर की तरफ कभी नही आता है। इसी मौका का फायदा उठाकर उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया और षडयत्र पूर्वक दुकान के लगे ताला को मौका देख करके एक दिन पूर्व में नया ताला-चाबी खरीद कर लाया और ताला को बदल दिया ।उसके बाद एक चाभी अपने मालिक व एक चाभी अपने पास रखा लिया और दुकान के पीछे से दुकान के अन्दर घुसा और सीसीटीवी से बचने के लिये वही पास में पडा कंम्बल को ओढकर कैश काॅउन्टर में रखे नगदी रकम को ड्राज को तोडकर चुरा लिया ।उसके बाद फिर जा करके कैश काॅउन्टर के ड्राज के अन्दर रखे कैश रकम को पेचकश लगा करके तोड दिया सारी रकम लेकर फरार हो गया। आरोपी संजय कुमार यादव के निशानदेही पर पुलिस को आरोपी के पास से बैग में रखे नगदी 20,06,550/- रूपये जप्त कर कार्यवाही कर रही है।
