Advertisement Carousel

होटल हयात में देह व्‍यापार का खुलासा, ग्राहक और दलाल के साथ युवतियां गिरफ्तार

  • रायपुर / राजधानी रायपुर के होटल हयात में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। तेलीबांधा पुलिस ने होटल में दबिश देकर ग्राहक और दलाल सहित 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा,गुजरात एवं बेंगलुरु की बताई जा रही है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इतना ही नहीं इस हाईप्रोफाइल रैकेट का खुलासा होने के बाद राजधानी के कई बड़े लोगों के नाम सामने आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि, राजधानी के तेलीबांधा स्थित होटल हयात में पुलिस ने दबिश दी । इस दौरान रायपुर पुलिस ने ग्राहक,दलाल समेत बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कलकत्ता, बेंगलुरू की 11 युवतियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, तफ्तीश में कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी उजागर होने के आसार जताए जा रहे हैं, ये कार्रवाई क्राइम ब्रांच और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

error: Content is protected !!