Saturday, April 20, 2024
Uncategorized आजादी के 52 सालो तक संघ ने नहीं फहराया...

आजादी के 52 सालो तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा – मोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा

-

संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देश वासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है और 15 अगस्त को अपने घरो में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और अपने सोशल मीडिया मीडिया के डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करे इसी संघ मुख्यालय में विगत बावन वर्षो से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संघ मुख्यालय नागपुर के पते पर राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झंडा भेजा है। और उन्हें देश की आजादी के दिन 15 अगस्त को संघ मुख्यालय हेडगेवार भवन में फहराने का अनुरोध भी किया है।

Latest news

किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को कांग्रेस दिलाएगी न्याय : ज्योत्सना महंत

कोरबा।कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा...

महंगाई और बेरोज़गारी दूर करेगी कांग्रेस की न्याय गारंटी: भूपेश बघेल

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि इस समय देश के जो हालात हैं...

भाजपा नेता की गुंडागर्दी,ब्लड बैंक में की मारपीट, कैमरे में कैद हुई वारदात…

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता...

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया है आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा

महासमुन्द : दूसरे चरण का मतदान अब करीब है, और राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार में तेजी भी...

ग्रामीणों और पूर्व सीएम के बीच विवाद : ग्रामीणों ने पूछा विधायक हर्षिता बघेल हमारे क्षेत्र में नहीं पूर्व सीएम आग बबूला हो गए...

राजनांदगांव : चुनाव के परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता जनता तक अपनी बात...

Must read

महंगाई और बेरोज़गारी दूर करेगी कांग्रेस की न्याय गारंटी: भूपेश बघेल

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने...

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!