Advertisement Carousel

4 जुआरियों से दो लाख 83 हजार बरामद

महासमुन्द / महासमुन्द जिला पुलिस द्वारा जिले में हो रहे अवैध गतिविधियों, शराब, गांजा सहित जुआरियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों को आदेशित किया है कि पूरे में चलने वाली अवैध गतिविधियों को समाप्त करने कार्रवाई के आदेश दे रखे है। इस परिपेक्ष में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबीर ने सूचना दी की आवला चक्की पहाड़ी के पास कुछ जुआरियों द्वारा लाखों रुपए का दांव लगा रहे है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आवला चक्की पहाड़ी के पास रेड मारकर 4 जु्आरियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार जु्आरियों से सरायपाली पुलिस ने दो लाख 83 हजार रुपए और एक कार बरामद किया है। गिरफ्तार जुआरियों में गुलाब साहू, महावीर साहू, मोहनलाल साहू, मुकेश कर्ष के खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई गई है।

error: Content is protected !!