Advertisement Carousel

करंट की चपेट में आने से 1 की मौत, 1 घायल का उपचार जारी


प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।


आपको बता दें की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चल रहा है लेकिन झंडा लगाने के नाम पर जिस तरह से मजदूरों को भारी बरसात में काम पर लगाया गया है वह बेहद शर्मनाक है। शनिवार की सुबह तेज बारिश में नगर पालिका परिषद द्वारा झंडा लगाने के लिए कई मजदूरों को काम पर लगाया गया था जिसमें से सुमन और रामकृपाल नाम के दो मजदूर प्रतीक्षा बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे तभी दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गये।


बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने सुमन नामक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि रामकृपाल नामक मजदूर का उपचार जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। अब देखना यह है कि मृतक के परिजनों को किस तरह की सहायता मुहैया कराई जाती है।

error: Content is protected !!