Advertisement Carousel

उद्योग मालिक के ऊपर दर्ज होना चाहिए 302 का मामला–के सूरज

रायपुर / उरला स्थित ईश्वर इस्पात कंपनी में कर्मचारी की सुरक्षा उपाय की अनदेखी का मामला सामने आया है सुरक्षा में लापरवाही के चलते क्रेन ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई उरला थाना में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 304 ए और 287 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के सूरज ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए 302 की धारा लगाने की बात कही है उन्होंने कहा है कि आए दिन उद्योगों में सुरक्षा की अनदेखी के चलते हादसे घटते हैं और गरीब मजदूर घटना का शिकार होते हैं उनकी जान की कीमत महज 14 से 15 लाख रुपए की मुआवजा राशि देकर रफा-दफा कर दी जाती है इसके लिए एक उचित प्रावधान होना चाहिए ताकि मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा में अनदेखी ना हो और उन्हें काम के दौरान उचित सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाए आज उरला सिलतरा क्षेत्र में आए दिन हादसों के चलते गरीब मजदूर भाइयों के साथ घटनाएं घटित हो रही है इस घटना में कंपनी प्रबंधक के ऊपर 302 की धारा दर्ज करने की मांग युवा इंटक करती है यदि जल्द से जल्द कंपनी प्रबंधक के ऊपर 302 की धारा दर्ज नहीं की जाएगी तो युवा इंटक द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

error: Content is protected !!