गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत ceo और deputy collector करुण डहरिया को ACB के टीम ने रिश्वत लेते रंगो हाथो पकड़ा है, आज शुक्रवार को ACB की टीम गरियाबंद पहुंची थी, करुण डहरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है. दरअसल, ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 4 बोरवेल खनन के लिए 3 लाख क़िस्त निकलवाना था, जिसके लिए 20 हज़ार रूपए की मांग करुण डहरिया ने की थी. यह पैसा उन्होंने 30 अक्टूबर को मांगी थी पर 4 नवम्बर को कांग्रेस नेता शफीक खान ने पैसा दिया, और ACB से इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद ACB ने करुण को रेंज हाथो रिश्वत लेते पकड़ लिया, और गिरफ्तार किया गया.
20 हज़ार रूपए रिश्वत लेते पकडे गए ceo और deputy collector
