छत्तीसगढ़ रायपुर / भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
केंद्रीय नेतृत्व ने देश के सभी राज्य जहां राज्यसभा का चुनाव होना है वहां के लिए कैंडिडेट की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने को है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की इस एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश के अन्य प्रदेशों से भी राज्यसभा की सीटें खाली होंगीं, सभी को लेकर आदेश जारी किया गया है।
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ के साथ ही 15 राज्यों के लिए चुनाव 27 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिंग 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।
27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा।
