Advertisement Carousel

CG : नक्सलियों के द्वारा लगाए बूबी ट्रैप की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल… जानकारी मिलने सीआरपीएफ बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे किया प्राथमिक उपचार

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के द्वारा लगाए बूबी ट्रैप की चपेट में आने से कांवड़गांव का एक ग्रामीण सोना गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह इसकी चपेट में आ गया। इसकी जानकारी मिलने पर सीआरपीएफ के 85वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद जवानों ने उसे कंधे में उठाकर 108 एंबुलेंस तक लाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांवड़गांव में सीआरपीएफ का नया कैंप खोला गया है। यहां से जवान सर्चिंग के लिए जंगलों में जाते हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां बूबी ट्रैप बिछा रखा था। जंगल से लौटते वक्त ग्रामीण सोना इसी की चपेट में आ गया। बूबी ट्रैप में किसी को मारने या नुकसान पहुंचाने के लिए एक डिवाइस का उपयोग किया जाता है। यह एक तरह का नुकीला डिवाइस है। इसका उपयोग शिकार के लिए किया जाता है, लेकिन नक्सली इसका उपयोग जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते हैं।

error: Content is protected !!