लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार की JDU पार्टी NDA गठबंधन में वापस आ गई है वहीँ अब ओडिशा में BJD के साथ भाजपा की बातचीत चल रही है.
इस बिच एक और बड़ी खबर सामने आई है. आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) भी NDA में शामिल होगी. टीडीपी सांसद कनकमेदाला रवींद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
7 मार्च को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात हुई. इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी थे. बताया जा रहा है कि वह भी NDA में शामिल हैं. जल्द ही अलांयस का औपचारिक ऐलान भी हो सकता है. 2018 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था.
