Advertisement Carousel

CG : बागी नेताओं की कांग्रेस में वापसी नेता प्रतिपक्ष डॉ. ने कहाँ नेताओं ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस में एक बार फिर घर वापसी होने लगी है। बागी नेताओं की कांग्रेस में वापसी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, बृहस्पति सिंह के अलावा और भी अन्य नेताओं ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी है। भारतीय परंपरा में क्षमादान सबसे बड़ा दान होता है। इस हिसाब से हमारे सब साथी साथ रहेंगे। बातचीत के दौरान डॉ. चरण दास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, पूर्व विधायक विनय जायसवाल भी कल शाम को ही जुड़े हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है और छुटपुट विवाद कहीं हुआ होगा। अभी छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस एक साथ हैं। हम मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कई नेताओं ने अपनी गलती स्वीकार की है, और वह सभी क्षमा मांगे हैं और कहां जाता है क्षमादान बड़ा दान होता है। हम सब अभी साथ हैं।

error: Content is protected !!