Advertisement Carousel

घर वापसी करने का दौर शुरू….माफीनामा दिया फिर मिली पार्टी में रीएंट्री…

विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर जैसे ही देश की चुनावी हवा बदली तो नेताओं का पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाना और घर वापसी करने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस से टिकट ना मिलने की नाराजगी की वजह से अपने बयानों से विवादों में घिरे पूर्व विधायक डॉ विनय जैसवाल को अब कांग्रेस में रीएंट्री मिल गई है। दरअसल बगावती तेवर अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिय़ा था।

क्या कहा पूर्व विधायक ने माफी नाम में
डॉ. विनय जायसवाल ने पत्र लिखकर कहा, मेरे द्वारा राष्ट्रीय सचिव के ऊपर लगाये गये अरोप पूर्णतः असत्य था। चूंकि मुझे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया था। आवेश में आकर अरोप लगा दिये थे। जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। अतः मेरे निवेदन को स्वीकार करते हुए मेरा निष्कासन रद्द करने की कृपा करें। मै कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में रहूंगा।

error: Content is protected !!