Advertisement Carousel

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले गृहमंत्री शर्मा, मुख्यमंत्री हो या कोई और, कानून सभी के लिए समान है…

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद राजनीति भी तेज हो गई है। उनकी गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दिल्ली की तरह प्रदेश में भी शराब घोटाले पर एफआईआर हुई है। उसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई अन्य लोगों के नाम ह

उन्होंने आगे कहा कि, कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही होगी। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या कोई भी हो। मछली हो या मगरमच्छ सब पर कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ में जो घोटाला हुआ है उसको बच्चा-बच्चा जानता है और प्रदेश में शराब घोटाले में कार्यवाही चल रही है छत्तीसगढ़ की संपदा को लूट गया है। इसलिए जो आवश्यक कार्रवाई है वो की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट द्वारा बैठकें लेने पर कहा कि, सचिन पायलेट चुनाव लड़ने से पीछे क्यों हट रहे पहले वो बताएं।

भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के लोग संलिप्त रहे हैं : अरुण साव
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, INDI गठबंधन को देश भ्रष्टाचारियों का एकत्रीकरण मानता है। भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के लोग संलिप्त रहे हैं और जो लोग जेल में हैं उनकी जमानत नहीं हो रही है। यही लोग कभी ईमानदारी के ठेकेदार बनते थे।  एजेंसियां साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है और जो जैसा करेगा वैसा भरेगा यह साफ दिखाई दे रहा है।

error: Content is protected !!