Advertisement Carousel

राजधानी में आज 700 जगहों पर होगा होलिका दहन, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन…

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में होली की धूम है। आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

700 स्थानों पर होगा होलिका दहन

बता दें कि, राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। 11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

error: Content is protected !!