Advertisement Carousel

CG News:नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप,ब्रेकअप से नाराज बाॅयफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम…

बिलासपुर । ब्रेकअप से नाराज युवक ने 16 साल की किशोरी को रोककर मारपीट की। इसके बाद उसने सूने मकान में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने किशोरी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। युवक के दोस्तों ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो नाबालिग आरोपित को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि 16 साल की किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी संस्थान में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान पास के अस्पताल में काम करने वाले युवक से हुई। जान-पहचान के बाद दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। कुछ दिन पहले किशोरी ने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। इससे युवक नाराज था। किशोरी मंगलवार को काम पर गई थी। दिनभर ड्यूटी के बाद वह शाम को घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। बात नहीं करने को लेकर उसने पहले विवाद किया। इसके बाद बीच-सड़क पर ही उसने मारपीट की।

मारपीट के बाद युवक किशोरी को सूने मकान में लेकर गया। वहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने किशोरी को अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। युवक के दोस्तों ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी रात भर युवकों के साथ रही। सुबह वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। उसने रात को हुए घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार है। पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!