Advertisement Carousel

रिवर व्यू बन गया लड़कियों की लड़ाई का अखाड़ा.. सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विडियो..

बिलासपुर।बीती शाम बिलासपुर का रिवर व्यू उसे वक्त लड़ाई का अखाड़ा बन गया, जब लड़कियों का दो ग्रुप आपस में भिड़ गया इस दौरान एक दूसरे पर लड़कियों की ग्रुप में जमकर हमला किया.. इस दौरान मारपीट करने वाले लड़कियों को हल्की चोटे भी आई है..

दरअसल बिलासपुर के बीच से बहने वाली अरपा नदी के तट पर रिवर व्यू का निर्माण किया गया है, जहां बड़ी संख्या में युवक युवतियां शाम के समय एकत्रित होती है वहीं पारिवारिक लोग भी यहां घूमने पहुंचते हैं, लेकिन बीती शाम वहां जमकर हंगामा हो गया वहां मौजूद लड़कियों का दो ग्रुप आपस में भिड़ गया.. वहीं एक दूसरे की बाल खींचकर मारपीट करती लड़कियों का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है..

इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इस लड़ाई की जानकारी पुलिस को दी है वही प्राप्त वीडियो की सघनता से जांच की जा रही है और आगे न्याय समंत कार्रवाई की जाएग..

error: Content is protected !!