Sunday, May 19, 2024
हमारे राज्य कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा...

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया है आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा

-

महासमुन्द : दूसरे चरण का मतदान अब करीब है, और राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार में तेजी भी आ रही है। राजनीतिक दलों के नेता धुँआधार प्रचार में जुट गए है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद लोकसभा के खल्लारी विधानसभा में बागबहरा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी सभा में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की लोकसभा महासमुंद की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट करने की अपील किया। इसके अलावा अपने संबोधन भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां मुख्यमंत्री साय नें कहा विरोधी लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि, महतारी वंदन योजना चुनाव के बाद बंद हो जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के नाते मैं बताना चाहता हूं कि, महतारी वंदन योजना जब तक हमारी सरकार रहेगी तबतक इसका पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में आपको मिलता रहेगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय आरक्षण की बात पर भी बरसते हुए कहा कि, कांग्रेसी कह रहे हैं कि, भाजपा कि सरकार आते ही संविधान के साथ छेड़छाड़ करेंगे और आरक्षण खतम कर देंगे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया है कि आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक लाख की घोषणा पर फार्म भराए जाने पर जनता से पूछा, क्या आपको लगता है कि, एक लाख रुपये मिलेगा, हमारे गांव में एक कहावत है कि, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।

छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है, और केंद्र में उनकी सरकार आने की दूर दूर तक कोई नामो निशान नहीं है। ये लोग विधानसभा में भी ठगने का काम किया, और अब लोकसभा में भी ठगने का काम कर रहे हैं। जबकि साठ साल तक इन लोगों ने देश में सरकार चलाया, ये बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ हमने बनाया, इनको आदिवासियों की कभी चिंता नहीं हुई। इन लोगों नें आदिवासियों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया, बंधुआ मजदूर समझा, इसलिये इस लोकसभा में इनको सबक सिखाना है।

वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने आज के अपने ट्विट पर किए सवाल पर कहा कि, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, आजादी के पचहत्तर साल बाद कांग्रेस आज कहां पहुंच गयी ये उनकी करनी का परिणाम है। इन्होंने हमेशा देश की जनता को धोखा देने का काम किया, देश में भ्रष्टाचार करने का काम किया, इसलिए ये देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये लोग देश में सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो ये प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। ऐसा ही दो दिन पहले हमारे सैनिकों ने अपना साहस दिखाते हुए 29 नक्सलियों को मारा है,

उनमें कुछ नक्सली बीस लाख रुपये के ईनामी नक्सली थे, ऐसे जवानों को साबाशी देना चाहिए, बधाई देना चाहिए लेकिन कांग्रेसी इसे फर्जी बताकर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

Latest news

पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस

रायपुर । कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में जनकल्याणकारी योजनाओं में जनता के खाते में सीधे 2 लाख...

बिभव की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल- कल सभी नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपी बिभव...

भूमिहीन किसानों को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रति वर्ष देंगी 10 हजार रूपए…

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत दीनदयाल भूमिहीन कृषि...

संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी मुहर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 साल से संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा...

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, फिर खुद फंदे से लटक गया हत्यारा…

सारंगढ़। जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा...

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई

रायपुर।उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!