Advertisement Carousel

इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन…

इंदौर।इंदौर में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने सोमवार को भाजपा महासचिव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया।

कलेक्टर कार्यालय में नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

error: Content is protected !!