घर में सो रही महिला की लाठी से पीट पीटकर हत्या, मचा हड़कंप…

कोरबा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम छिरहट निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर घुसा और लाठी से उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला श्यांग थाना अंतर्गत का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका इतवारिन बाई अपने घर पर अकेले सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे कोई उसके घर घुसा और गाली गलौच करते हुए उस पर लाठी से हमला कर दिया। वृद्धा की चीख सुनकर पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तब वह खून से लथपथ पड़ी थी,तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!