Advertisement Carousel

अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा – किसी को संचालन भी तो करना है…

नई दिल्ली। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरीलाल शर्मा को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका ने अपनी दावेदारी को लेकर किसी को संचालन भी तो करना है। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर सवाल के जवाब में कहा- ‘किसी को संचालन भी तो करना है…’. प्रियंका गांधी ने अमेठी से किशारीलाल शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं. उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है। उन्हें मौका दीजिए।

बता दें कि नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आज ही 3 बजे तक नामांकन का समय है। अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है. वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है।

error: Content is protected !!