Advertisement Carousel

मासूम बच्ची समेत दंपती की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है।घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामले में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।यह पूरा मामला उरगा थाना का है।

बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली के निवासी जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी बच्ची 2 साल की बच्ची की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बेरहमी से हत्या कर दी गई है।आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो फ़ौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!