Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर सीएम साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले पार्षद...

सीएम साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले पार्षद के खिलाफ FIR…

-

जांजगीर-चांपा । जिले में सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने जाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम श्री साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगी।

इसके बाद सीएम साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग आपको भरमा रहे हैं कि, यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठे रहेंगे। तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा और लबरा है और महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!