Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर मेले से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, 3...

मेले से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार…

-

कोंडागांव। क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भिजवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 6 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी निवासी छोटे सोहंगा को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें बाद में जेल भेज दिया गया।

अनंतपुर पुलिस के मुताबिक 6 जून को ग्राम बड़ेसोहंगा का वार्षिक मेला था। मेले की रात गांव में नाटक का आयोजन हुआ था।पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात तकरीबन 10 बजे नाटक देखने घर से निकली। नाटक देख कर सुबह लगभग 3 बजे वह घर के लिए वापस निकली उसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद आरो‍पितों को ग‍िरफ्तार कर लिया गया है।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!