Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के...

मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

-

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतनलाल डांगी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के चार अधिकारियों आकाश श्रीमाल, अजय कुमार, अक्षय प्रमोद साबरा और विमल कुमार पाठक को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। इन अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 11 महीने व छत्तीसगढ़ में 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के रूप में आप के ऊपर सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण की अवधि का लाभ उठाकर निश्चित ही आप सभी बेहतर पुलिसिंग के मानदंडों पर खरे उतरेंगे। इस मौके पर राज्य पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!