Advertisement Carousel

जादू-टोना के शक में महिला की गला काटकर हत्या, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

गौरेला।जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गौरेला थाना के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला का है। यहां 19 जून को महिला मुन्नी बाई की लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक कृष्णा मरावी और उसकी मां कवरिया बाई को शक था कि मुन्नी बाई जादू टोना करती है। मां-बेटे को पता था कि गांव के कोटवार विरासुलाल पड़नवार के महिला के अच्छे संबंध थे।

प्लानिंग के अनुसार कोटवार ने मुन्नीबाई को पट्टा सुधारने के नाम पर फोन करके बुलाया। जिसके बाद कृष्णा मरावी ने मुन्नी बाई पर फरसा से वार कर हत्या कर दी।एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। महिला के कॉल डिटेल निकाले गए। आखिरी बार महिला की कोटवार से बात हुई थी। कोटवार से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक पाते ही कृष्णा फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गौरेला थाना के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला का है। यहां 19 जून को महिला मुन्नी बाई की लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक कृष्णा मरावी और उसकी मां कवरिया बाई को शक था कि मुन्नी बाई जादू टोना करती है। मां-बेटे को पता था कि गांव के कोटवार विरासुलाल पड़नवार के महिला के अच्छे संबंध थे। प्लानिंग के अनुसार कोटवार ने मुन्नीबाई को पट्टा सुधारने के नाम पर फोन करके बुलाया। जिसके बाद कृष्णा मरावी ने मुन्नी बाई पर फरसा से वार कर हत्या कर दी।एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली।

महिला के कॉल डिटेल निकाले गए। आखिरी बार महिला की कोटवार से बात हुई थी। कोटवार से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक पाते ही कृष्णा फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!