Tuesday, April 22, 2025
बड़ी खबर यात्रियों से भरी बस पलटी, बच्ची की मौत, हादसे...

यात्रियों से भरी बस पलटी, बच्ची की मौत, हादसे में 30-35 यात्री घायल…

-

बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 30-35 यात्री घायल हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। इसी दौरान लालखदान ओवर ब्रिज के पास सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई।इसके बाद पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल तक टूटकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। तोरवा के पास पोल से टकराकर बस पलट गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!