Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को

-

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!