Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे दो दोस्त, तभी...

पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे दो दोस्त, तभी आ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ जानकर यकीन नहीं होगा

-

नई दिल्ली। कई बार नदी या तालाब में स्नान करते समय लोगों का खतरनाक जीवों से सामना हो जाता है। सोशल मीडिया आए दिन इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। एक बार फिर इसी तरह का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि तालाब में नहाते समय लोगों के पास मगरमच्छ जाते हुए दिखाई देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े नहीं होंगे, बल्कि आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

अगर आप पानी में मौज मस्ती कर रहे हों और अचानक आपके सामने खतरनाक मगरमच्छ आ जाए, तो डर से आपकी हालत क्या होगी। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी प्रतिक्रिया कुछ और ही होने वाली है। चलिए अब हम आपको बिना देर किए इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं। दरअसल, यह एक प्रैंक वीडियो है। यह वीडियो आपको हंसाने के साथ ही यह भी बताएगा कि सामने मगरमच्छ आने के बाद लोग क्या करते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब दो लोग नहा रहे हैं। इसी दौरान एक नकली मगरमच्छ आ जाता है। इस मगरमच्छ को देखकर उनकी हालत खराब हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रैंक करना वाला दोस्त रिमोट कंट्रोल से मगरमच्छ को एक शख्स पर उछालता है, तो वह डर से पानी में कई बार बुरी तरह गिरता है, तो वहीं एक शख्स तो किसी तरह पानी से बाहर आ जाता है, लेकिन दूसरा आखिर तक फंसा रहता है और समझ नहीं पाता है कि उसके मजाक किया जा रहा है।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!