Friday, May 9, 2025
हमारे राज्य रायपुर आ रहे गायक कैलाश खेर, X पर किया...

रायपुर आ रहे गायक कैलाश खेर, X पर किया पोस्ट

-

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेश स्तरीय ‘जोहार तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें देश मशहूर सिंगर कैलाश खेर और छत्तीसगढ़ के कलाकार रिखी क्षत्रिय अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस देंगे। संस्कृति विभाग और रायपुर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जोहार तिंरगा कार्यक्रम में कलाकार देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। देश भक्ति और तिरंगे पर आधारित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पब्लिक के लिए फ्री एंट्री रहेगी। जोहार तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम में ना केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी बताया जाएगा।

Latest news

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लेसमेंट कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर और लेखा शाखा के...

रायपुर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, भारत माता को दी सलामी

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!