Monday, April 21, 2025
हमारे राज्य सीएम विष्णुदेव साय ने की स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी...

सीएम विष्णुदेव साय ने की स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणाएं

-

रायपुर । देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोक के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते देश को आजादी मिली है। शहीद गैंद सिंह, धुरवा राव, शहीद वेंकटराव, वीर गुंडाधुर, जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों के अदम्य साहस बलिदान से आजादी मिली है।

नक्सल घटनाओं से निपटने के लिए राज्य अन्वेंषण एजेंसी का गठन किया गया है। 8 महीने में जवानों ने 146 नक़्सलियों को मार गिराया गया है। हमने 32 नए सुरक्षा कैंप खोले गए है। 29 नए कैंप शुरू करने जा रहे है। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई।24 लाख 75 हज़ार किसानों को 13 हज़ार 320 करोड़ अंतरित किए गए है। सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर प्रदान करेगी।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!