Advertisement Carousel

विधायक के घर पर रेड का दावा, विधायक ने कहा- ED मुझे गिरफ्तार करने आई है…

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार सुबह तड़के ईडी की रेड पड़ी है. विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर लिए गए ईडी के इस एक्शन की जानकारी उन्होंने खुद दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।

जिस वक्त अमानतुल्लाह खान के घर ईडी ने दस्तक दी, उस समय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईडी ऑफिसर उनके घर के दरवाजे के बाहर खड़े हैं और अमानतुल्लाह खान उन से कह रहे हैं, ” मैंने आपसे चार दिन का समय मांगा था, मेरी सांस का अभी तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है और आप मुझे अरेस्ट करने के लिए आ गए”. ऑफिसर ने कहा, “आपने यह कैसे मान लिया कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं”.

अमानतुल्लाह खान ने आगे कहा, अगर आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं. अमानतुल्लाह की पत्नी ने कहा, तीन कमरों के घर में किस चीज का सर्च है? विधायक ने कहा, बताओ किस चीज का सर्च है, मेरे घर में खर्चे के लिए पैसे नहीं है. अमानतुल्लाह खान की पत्नी ने कहा, उनकी मां को कैंसर है और उनका ऑपरेशन हुआ है, उन्होंने आगे कहा, अगर मेरी मां को कुछ भी हुआ तो मैं आपको कोर्ट लेकर जाऊंगी.

error: Content is protected !!