Advertisement Carousel

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती…जानिए कैसे हुआ यह हादसा

BOLLYWOOD NEWS. बॉलीवुड की दुनिया से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। अभिनेता गोविंदा को आज यानी 1 अक्टूबर को सुबह गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बहा है, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है। सुत्रों के अनुसार शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरें से बाहर हैं। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। बताया गया कि गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था।

जानकारी के अनुसार गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे, वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया। उनके घुटने के नीचे गोली लगी है। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है।

बात दें कि गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वे लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं। टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं, जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता है।

error: Content is protected !!