Tuesday, February 4, 2025
बड़ी खबर 70 साल से अधिक उम्र वालों का आयुष्मान योजना...

70 साल से अधिक उम्र वालों का आयुष्मान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे ये लाभ

-

भोपाल I आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष लाभ देने की घोषणा के बाद प्रदेश में उनका पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत मध्य प्रदेश के पोर्टल के अतिरिक्त अस्पतालों के आयुष्मान केंद्रो में अपना पंजीयन करा सकते हैं। जो बुजुर्ग पहले से योजना में शामिल हैं, उनका भी अलग से पंजीयन कराया जाएगा, ताकि वर्ष में अतिरिक्त पांच लाख रुपये के उपचार की सुविधा का उन्हें लाभ मिल सके।

निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा लाभ


आयुष्मान भारत योजना मध्य प्रदेश के सीईओ डा. योगेश भास्कट ने बताया कि कितने हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है इसकी जानकारी अभी एकत्र नहीं की गई है। केंद्र सरकार से योजना के अंतर्गत लाभ देने की तारीख निर्धारित होने के बाद संख्या सामने आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों को भी केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार लाभ मिलने लगेगा।

अब इसमें आयकर की परिधि में आने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हो सकेंगे। साथ ही पहले से सम्मिलित इस उम्र के बुजुर्गों को वर्ष में पांच लाख रुपये तक के अतिरिक्त उपचार की सुविधा रहेगी। वृद्धावस्था के हिसाब से बीमारियों के नए पैकेज भी जोड़े जाएंगे।

Latest news

पत्रकारों के खिलाफ दर्ज राजनीतिक प्रकरण होंगे वापस – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि प्रदेश...

“बसना में बहुत बड़ा डील हुआ है, जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा, पूरा प्रदेश इसे देखेगा” दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – प्रत्याशियों को डरा-धमका कर...
- Advertisement -

मौसमी नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं:बृजमोहन अग्रवाल

निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन

छत्तीसगढ़ रेल बजट 2025-26: ऐतिहासिक निवेश और विकास की नई ऊंचाईयां

बिलासपुर/ रायपुर- 03 फरवरी 2025 / भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तुत बजट 2025- 26...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!