Advertisement Carousel

नमक से हर साल लाखों मौतें, WHO की रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Disadvantages of Salt । नमक हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक नई रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि दुनिया भर में हर साल नमक के अत्यधिक सेवन के कारण लगभग 18.9 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

 नमक का शरीर पर असर

नमक, खासकर सोडियम, शरीर की कोशिकाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हैपोनेट्रेमिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनसे उल्टी, दौरे, भ्रम और यहां तक कि कोमा जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। हालांकि, इसके अत्यधिक सेवन से भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जैसे कि हृदय रोग, मोटापा, किडनी की समस्याएं और कैंसर।

WHO की सिफारिशें

WHO के अनुसार, रोजाना केवल 5 ग्राम नमक (लगभग एक चम्मच) का सेवन करना चाहिए। लेकिन वास्तविकता में लोग औसतन 11 ग्राम नमक का सेवन करते हैं, जो निर्धारित सीमा से दोगुना है। यह अतिरिक्त नमक हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, और अन्य घातक बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है, जो अंततः मृत्यु का कारण बनता है।

विशेषज्ञों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि नमक और चीनी का सेवन नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। अत्यधिक नमक न केवल कई बीमारियों को जन्म देता है, बल्कि उनकी गंभीरता को भी बढ़ाता है।

error: Content is protected !!