Saturday, April 19, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को...

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का दिया उपहार

-

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी। हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री की पूरे आदरभाव से सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बाली प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही तिलासो बाई से दिये और कलश खरीदे। तिलासो को माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वह इनकी मदद से दिये सहित अन्य समानों का निर्माण कर रही है।

मुख्यमंत्री से मिलने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही तिलासो बाई और हितग्राही परिवार के नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के विशेष पहल से आवास मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा : 

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया था। उन्होंने बताया कि  इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दिया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजों का निर्माण करती हैं। दीपावली के समय उनके सामानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाई है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!