Thursday, May 1, 2025
बड़ी खबर भ्रष्टाचार एक बीमारी, जड़ से खत्म किया जाना जरूरी:...

भ्रष्टाचार एक बीमारी, जड़ से खत्म किया जाना जरूरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

-

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भ्रष्टाचार को एक बड़ी बीमारी करार देते हुए आज कहा कि इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। मुर्मु ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही ।राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अनेक पहल की हैं। इस संदर्भ में उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना, ई मार्केटप्लेस और आर्थिक अपराधी अधिनियम जैसी पहलों का उल्लेख किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।उन्होंने कहा कि विश्वास किसी भी समाज की नींव होता है जबकि भ्रष्टाचार समाज में विश्वास को कम करता है।केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पी के श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया जा रहा है।

Latest news

सांसद बृजमोहन के पत्र का असर, 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय

रायपुर 30 अप्रैल, बर्खास्त शिक्षक मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र का...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण परिवहन, तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों के समायोजन पर ऐतिहासिक फैसले

कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ सहित...

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!