Advertisement Carousel

इंडिया गेट के सामने टॉवल डांस करते नजर आई महिला मॉडल, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

नई दिल्ली। इंडिया गेट पर सफेद टॉवल में डांस करते हुए मॉडल सन्नति मित्रा का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शहीदों की याद में बने इस ऐतिहासिक स्मारक पर इस तरह की हरकत को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन बताते हुए दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


मॉडल सन्नति मित्रा फिर विवादों में

सन्नति मित्रा, जो 2017 में मिस कोलकाता रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर करीब 18 लाख फॉलोअर्स रखती हैं, पहले भी अपने विवादित वीडियो और तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रही हैं। दुर्गा पूजा के दौरान भी सन्नति अपने कपड़ों को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई थीं।

इंडिया गेट पर डांस वीडियो से भड़के लोग

सन्नति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मेरे ख्वाबों में जो आए…’ गाने पर टॉवल पहनकर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने ‘हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे’ की शुभकामनाएं दीं। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के प्रदर्शन को लेकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, “इंडिया गेट जैसे ऐतिहासिक स्थान पर अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन किया जा रहा है। मैं दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।”


दूसरे यूजर ने कहा, “यह हैं मिस कोलकाता-2017 सन्नति मित्रा। रील बनाने वालों की वजह से अब इंडिया गेट पर माहौल दूषित होता जा रहा है, जिससे परिवार सहित घूमने आए लोगों को असहजता का सामना करना पड़ता है।”

पुलिस से कार्रवाई की मांग

लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें ऐतिहासिक स्मारकों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। कई यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सन्नति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है।

error: Content is protected !!