Friday, May 2, 2025
हमारे राज्य स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मनेंद्रगढ़ विधानसभा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मनेंद्रगढ़ विधानसभा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

-

खड़गवाँ/चिरममिरी ।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों, एसडीएम, तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest news

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ व हथियारों के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों...
- Advertisement -

सीएम साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध...

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई:केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!